फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को भेजी गई जिंदा इंसान की कटी उंगलियां, शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति नेशनल डे पर बैस्टिल डे मनाया जा रहा है। इस नेशनल परेड में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया। इस बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक कटी हुई मानव उंगली डाक के जरिए भेजी गई है। यह पार्सल एक ऐसे समय में आया है जब फ्रांस आंतरिक कलह से जूझ रहा है। हाल ही में पेंशन से जुड़े बदलावों के कारण प्रदर्शन हुआ था। इसके अलावा 17 साल के नाहेल की हत्या के बाद दंगे देखे गए थे।

माना जा रहा है कि यह उंगली किसी जीवित व्यक्ति की है। यह पार्सल सोमवार को पेरिस स्थित एलिसी पैलेस (राष्ट्रपति भवन) में भेजा गया था। राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास के एक सूत्र ने बताया, 'उंगलियों को शुरुआत में फ्रिज में रखा गया था, जहां पुलिस अपने स्नैक्स रखती है। ताकि ये खराब न हों और जितना जल्दी हो सके इनकी जांच की जा सके।

उंगलियों की तैयार की गई मेडिकल रिपोर्ट
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, जब जांच की गई तो पता चला कि उंगलियां 'जिंदा इंसान' की हैं। इसकी एक मेडिकल रिपोर्ट तैयार की गई है। हालांकि पार्सल में केवल उंगलियां थीं, इसके साथ कोई नोट या चिट्ठी नहीं मिली है। इससे जांचकर्ता हैरान हैं कि यह हरकत किसने की होगी। सूत्र ने कहा कि उंगलियां जिसकी हैं, उससे संपर्क किया गया। उसे पूरा मेडिकल सपोर्ट भी दिया गया है। हालांकि मेडिकल गोपनीयता के चलते उसकी पहचान नहीं बताई जा सकती।

सूत्रों के मुताबिक मेडिकल गोपनीयता को देखते हुए उस शख्स की पहचान नहीं की गई है, जिसकी उंगली है। इससे पहले राष्ट्रपति मैक्रों को धमकी देने के लिए गोली भी भेजी जाती रही है। लेकिन यह पहली बार है जब शरीर का एक कटा हुआ अंग भेजा गया है। इसके अलावा पीएम मोदी भी राजकीय यात्रा पर फ्रांस पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें:- चीनी रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका पर अंतरिक्ष का सैन्यीकरण करने का लगाया आरोप

संबंधित समाचार