अयोध्या: सभी परिषदीय विद्यालयों में 17 से 22 जुलाई तक मनेगा वन महोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिक्षा निदेशक ने जारी किए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश

अयोध्या,अमृत विचार। जिले के सभी 1792 परिषदीय विद्यालयों में 17 से आगामी 22 जुलाई तक वन महोत्सव और जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा। शिक्षा निदेशक की ओर से इसे लेकर सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार पौधरोपण करते समय पेड़ों के साथ सेल्फी ली जाएगी और उसे सुरक्षित रखेगें। इसके अलावा छह महीने बाद फिर पेड़ों के साथ सेल्फी लेकर बेसिक शिक्षा विभाग को भेजेंगे। दोनों तब तक सेल्फी सुरक्षित रखी जाएगी जब तक रोपित पौधे साल भर से अधिक नहीं हो जाते। आम, नीबू, सहजन, अमरूद, जामुन, आंवला आदि के पौधे रोपित किए जाने का निर्देश दिया गया है।

कार्यक्रम के तहत 17 जुलाई को प्रभात फेरी, शपथ, 18 को जन जागरुकता के तहत निबंध, पेंटिग, वाद विवाद प्रतियोगिता, 19 को वन संरक्षण पर नाटक, 20 को शिक्षक और कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण, 21 को अभिभावकों के साथ बैठक आदि के निर्देश दिए गए हैं। 22 जुलाई को सम्पूर्ण दिवस वन महोत्सव में सहभागिता रहेगी। जारी आदेश के तहत सभी प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अभियान के तहत स्कूल अपनी ओर से भी कार्यक्रम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-रंजीत सिंह से बना सद्दाम शेख, धर्म परिवर्तन कर ली थी अलकायदा की शपथ, करना चाहता था बड़ा आतंकी हमला

 

संबंधित समाचार