आपका बच्चा भी हर समय करता है स्मार्टफोन का यूज, इन तरीकों से छुड़वाएं ये लत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज के दौर में स्मार्टफोन हर किसी के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। स्मार्टफोन के बिना एक पल बिताना भी मुश्किल भरा होता है। वहीं बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी स्मार्टफोन के संपर्क में रहने लगे हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना करता है।

बता दें जो बच्चे स्मार्टफोन के आदी होते हैं, वे अन्य मनोरंजक गतिविधियों जैसे ड्राइंग, पेंटिंग, बोर्ड गेम खेलना, पढ़ना और अन्य आकर्षक गतिविधियों में रुचि खो देते हैं। हालांकि, बच्चों को यह समझाना मुश्किल है कि स्मार्टफोन उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कैसे और कितना नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में माता-पिता के रूप में बच्चों के इस एडिक्शन को छुड़वाने के लिए आप कुछ कदम उठा सकते हैं। अगर आपका बच्चा भी अक्सर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। तो आज हम आपकों कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बच्चे की ये लत दूर कर सकते हैं। 

आउटडोर गेम्स और फिटनेस एक्टिविटीज के लिए करें प्रोत्साहित
अगर आप अपने बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखना चाहते हैं, तो उन्हें आउटडोर गेम्स और फिटनेस एक्टिविटीज के लिए प्रोत्साहित करें। इसके लिए आप उनके लिए तैराकी, साइकिलिंग या मार्शल आर्ट जैसे गेम्स के साथ-साथ फुटबॉल, बास्केटबॉल या टेनिस जैसे टीम गेम्स खेल सकते हैं। बता दें ये गतिविधियां स्मार्टफोन के उपयोग को कम करने में मदद करने के अलावा सोशल रिलेशन, सहयोग और सफलता की भावना प्रदान करेगी।

आउटडोर एडवेंचर के लिए ले जाएं 
स्मार्टफोन से अपने बच्चे को दूर रखने के लिए आप उन्हें प्रकृति के करीब ले जा सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें लंबी पैदल यात्रा, कैंपिंग, गार्डनिंग जैसी फिटनेस एक्टिविटीज में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें। बता दें ये गतिविधियां न केवल बच्चों को प्राकृतिक सुंदरता को देखने में मदद करेगी, बल्कि उन्हें स्क्रीन से भी दूर रखेगी। साथ ही इसकी मदद से आपके बच्चे फिजिकली एक्टिव भी रहेंगे।

बुक रीडिंग
किताबें पढ़ना अच्छी आदतों में से एक है ये हम सभी जानते हैं। अगर आप बच्चा अपना ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर बिता रहा है, तो उनकी इस आदत को छुड़वाने के लिए आप उन्हें रीडिंग करवा सकते हैं। इसके लिए आप अपने बच्चे को रोजाना कुछ पढ़ने का टास्क दे सकते हैं और फिर बाद में आप उनके साथ बैठकर इस किताब को डिस्कस कर सकते हैं। बता दें ऐसा करने से आपके बच्चे की स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की आदत छूटने लगेगी और यह रोजाना कुछ नया और मजेदार सीख पाएगा।

क्रिएटिव एक्टिविटी में करें इंवॉल्व 
अपने बच्चे को स्मार्टफोन से दूर रखने के लिए आप उन्हें अलग-अलग आर्ट एक्टिविटीज में इंवॉल्व कर सकते हैं। आप अपने बच्चे को लेखन, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाना या पेंटिंग आदि करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। बता दें रचनात्मक गतिविधिां करने से न सिर्फ आपके बच्चे का दिमाग तेज होगा, बल्कि फोकस, समस्या सुलझाने की क्षमता और आत्म-अभिव्यक्ति को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढे़ं-सगाई और शादी के बीच मिल रहे वक्त के बीच दूल्हा-दुल्हन करें ये काम, रिश्ता हमेशा बना रहेगा मजबूत