VIRAL VIDEO: आसमान में बादलों के बीच मची जबरदस्त हलचल, भयावह मंजर देख लोगों के उड़े होश
वो कहते हैं न जब कुदरत का कहर टूटता है तो इंसान के बस में कुछ नहीं रहता है। कुदरत के कहर के आगे इंसान इतना बेबस हो जाता है कि कुछ नहीं कर पाता है। चाहें कोई भी प्राकृतिक आपदा हो हर किसी के दिल में डर पैदा करती है। सोशल मीडिया पर कई बार तेज बारिश और तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने के वीडियो सामने आते रहते हैं। ये वीडियो इतने खतरनाक होते हैं कि इसे देखकर किसी भी इंसान के अंदर डर पैदा हो जाए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखकर आप भी डर जाएंगे। इस वीडियो में आसमान में बादलों के बीच जबरदस्त हलचल देखी जा सकती है।
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो मैक्सिको का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आसमान में तेज गति घूमता हुआ बादल नजर आ रहा है। वहीं ये बादल आसमान में घूमते हुए टॉरनेडो बन जाता है, जो काफी तबाही मचा देता है। बता दें इस तरह के टॉरनेडो उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको में खूब देखने को मिलते हैं, जिससे वहां बहुत तबाही भी हो चुकी है।
Incredible close up video of a tornado forming.pic.twitter.com/7Cw3bXplQP
— Wonder of Science (@wonderofscience) July 11, 2023
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि तेज गति से घूमते हुए बादल से पूंछ की तरह बादल निकलने लगता है। यह बादल कुछ दूरी पर आसमान की तरफ उड़ रही तेज धूल में जाकर मिल जाता है। वहीं इस तेज गति से उड़ रहे धूल का एक सिरा जमीन को छू रही है तो दूसरा सिरा तेज गति से बनने वाले अलग प्रकार के बादल को छू रही है।
बता दें इस वीडियो को ट्वीट करते हुए वंडर ऑफ साइंस ने इसे टॉरनेडो बनने का शानदार क्लोज अप वीडियो बताया। इस वीडियो में बादल इतनी तेजी के घूम रहा जिससे लगता है कि धरती पर कोई बड़ा आसमानी संकट आने वाला है। तेज गति से घूमता हुआ यह बादल आसमान के कुछ हिस्सों में ही नजर आ रहा है, लेकिन यह बहुत ज्यादा डरावना है।
ये भी पढे़ं- आपका बच्चा भी हर समय करता है स्मार्टफोन का यूज, इन तरीकों से छुड़वाएं ये लत
