Fatehpur News : मछली शिकार करने गए युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में मछली शिकार करने गए युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव।

फतेहपुर में मछली शिकार करने गए युवक का संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

फतेहपुर, अमृत विचार। नदी में मछली का शिकार करने गए युवक की पानी में डूब कर मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी पप्पू बाल्मीकि के छह पुत्र तीन पुत्रियां हैं।  बताया कि उसका तीसरे नम्बर का बेटा राजू बाल्मिक जो मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को मजदूरी करने के बाद घर वापस आने के बाद खाना खाया और उसके बाद रिंद नदी में मछली का शिकार करने चला गया। शाम तक घर वापस न आने पर परिजन रात भर खोजबीन करते रहे।

शनिवार सुबह खोजबीन के दौरान युवक का शव नदी के किनारे एक नाले में उतराता मिला। युवक के नाक से खून निकल रहा था। जिस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी दीप नारायन ने बताया की युवक की पानी में डूबने से मौत हुई है। लिखित तहरीर मिलने पर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार