प्रयागराज : प्रार्थनापत्र देने जा रहे दम्पति पर फायरिंग, बाइक से आये थे हमलावर
प्रयागराज, अमृत विचार। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के पास तहसील दिवस पर प्रार्थनापत्र देने जा रहे दंपती पर दिनदहाड़े लोहरा गांव के पास बाइक सवार युवकों ने घेरकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही दोनों बच गये। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये। सूचना पर नवाबगंज की पुलिस भी पहुंच गयी। बताया जाता है कि चार युवक पुलिस की हिरासत में हैं नवाबगंज पुलिस पूछताछ कर रही है।
नवाबगंज के महरूडीह निवासी मंजुला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार की सुबह अपने पति अजय कुमार के साथ जमीनी विवाद को लेकर सोरांव तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देने के लिए जा रही थी। आरोप है कि तभी नवाबगंज के लोहरा गांव के पास बाइक पर सवार सात नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति असलहा लेकर आ गये। उनकी गाड़ी के सामने गाडी लगाकर फायर झोंक दिया। पीड़िता ने पति ने गाड़ी की स्टेयरिंग घुमाकर किसी तरह से जान बचा ली। फायरिंंग के बाद दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तभी आसपास के लोग एकत्र हो गये तो हमलावर भागने लगे। पीड़िता ने इस दौरान पुलिस को सूचित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस चार को पकड़ लिया जबकि तीन लोग फरार हो गये। बताया जाता है कि पुलिस पूछताछ कर रही है। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। फायरिंग जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। चार को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को मिली बड़ी राहत
