गोरखपुर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ - देश के लिए छुआछूत है महापाप
गोरखपुर, अमृत विचार। देश और समाज के लिए छुआछूत और जातीय भेदभाव महापाप है। छुआछूत और भेदभाव के चलते ही देश को गुलामी का दंश झेलना पड़ा,देश पर संकट आया, धर्मस्थल नष्ट हुये। देश और समाज की एकता के लिए छुआछूत और जातीय भेदभाव को त्यागना होगा। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले के क्षत्रिय भवन स्थित सभागार में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और समाज को राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। इससे समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सीएम योगी ने यह भी कहा कि जातीय संगठनों को सामाजिक संगठन बनकर देश और समाज की एकता के लिए काम करना चाहिए। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रताप सभागार फॉउंडेशन ट्रस्ट व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से किया गया था।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : अतीक के करीबी की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदारी में लड़की का निकाह बना कारण
