प्रयागराज : अतीक के करीबी की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदारी में लड़की का निकाह बना कारण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीन भाई नामजद, मृतक के भाई ने आरोपित की भतीजी से किया था निकाह

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद के करीबी आबिद प्रधान के साले की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या फुफेरे भाइयों ने ही की है। आरोपियों की भतीजी से मृतक के बड़े भाई ने निकाह कर लिया था। इसी से दोनों परिवार में विवाद था। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। 
  
घटना पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडीह कछार में शनिवार दोपहर की है। लोगो के मुताबिक पशुओ के लिए चारा लेने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घात लगाये बैठे हमलावरों ने युवक को पहले किसी बात को लेकर बहस के बाद मारापीटा इसके बाद गोली मार दी। लोगों ने देखा तो दौड़कर परिजनों को सूचित किया। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। घायल युवक को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने माफिया अतीक अहमद के करीबी आबिद के तीन सालों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडीह निवासी मो. ताहिर का बेटा मो. साहिल पढ़ाई के साथ पशुपालन करता था। बताया जाता है कि मृतक का बड़ा भाई अपने फुफेरे भाई की बेटी से प्रेम करता है उसने दो दिन पहले ही उससे निकाह कर लिया था। निकाह के बाद युवती के परिवारवालों से विवाद भी हुआ और इसके बाद रंजिश बढ़ती गई। आरोपितों से भैस खरीदने के पैसों को लेकर भी विवाद था। साहिल का फुफेरे भाई अबूसाद उर्फ टेना, मुन्ना और कम्मू इस बात को लेकर रंजिश रखते थे।

32 (12)

बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर साहिल जानवरों का चारा काटने के लिए मरियाडीह कछार गया था। आरोप है कि वहां पर फुफेरे भाई अबू साद उर्फ तेना, मुन्ने और कम्मू सहित अन्य साहिल को घेर लिया और शादी के मसले पर ही झगड़ा होने लगा। अबु ने भाइयों के साथ पहले साहिल को जमकर पीटा फिर गोली मार दी। घायल को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने आबिद के तीन साले अबूसाद उर्फ टेना, मुन्ना, कम्मू सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसका बेटा उधारी पैसा लेने गया था तभी गोलीमार दी गयी। पूरामुफ्ती थान प्रभारी उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पैसे के लेने देन एवं आरोपितों की भतीजी से मृतक के भाई के  निकाह करने पर युवक को गोली मारी गयी है। केस दर्ज कर आरोपितों को तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।  

आरोपित की भतीजीसे दो दिन पहले हुआ था मृतक के भाई का निकाह
बताया जा रहा है कि आरोपित  की भतीजी का निकाह दो दिन पहले मृतक के बड़े भाई मो. हारिस ने कर लिया था। बताया जाता है कि उसका प्रेम पहले से ही चल रहा था। जिसकी वजह से मुन्ने काफी नाराज था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो बहने हैं। परिवार पशु पालन का धंधा है। साहिल नौ का छात्र था। वह पढाई के साथ ही परिवार के पशु पालन के धंधे पर भी हांथ बंटाता था। घटना के समय वह चारा काटने गया था वहां पहले से ही घात लगाये बैठे आरोपितों ने घटना को अंजाम दे दिया। बताया जाता है कि आरोपित और पीड़ित फुफेरे भाई हैं।

आरोपितों के पास उधारी थे छह लाख रुपये
मृतक साहिल के पिता मो. ताहिर ने बताया कि अबूसाद, मुन्ने और कम्मू भैंस की खरीद-फरोख्त करते है। पिछले आठ महीने के दौरान वह छह लाख रुपये की भैस खरीदकर ले गये थे, लेकिन पैसा नहीं दिये। मांगने पर धमकी देते थे। दो दिन पहले आरोपितों के घर की युवती से उसके बड़े बेटे ने निकाह कर लिया था जिससे भी वह नाराज थे। आरोप है कि उसका बेटा उधारी मांग रहा था जिससे उसको गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : जयंतीपुर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भाकियू (भानु) ने किया धरना प्रदर्शन

संबंधित समाचार