प्रयागराज : जयंतीपुर में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भाकियू (भानु) ने किया धरना प्रदर्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। धूमनगंज पुलिस के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भानु) संगठन ने शनिवार को जयंतीपुर में धरना-प्रर्दशन किया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों को उनकी प्रत्येक समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश महासचिव डाक्टर बीके सिंह ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा और कहा कि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई न हुई तो इसी स्थान पर चक्का जाम किया जायेगा। 

जयंती पर के स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम से धूमनगंज थाने के एसओ की शिकायत की। कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्र थाने लेकर जाने पर एसओ कोई कार्रवाई नहीं करते। थाने का स्टाप विरोधियों से जाकर मिल जाता है। जंयती पुर में दबंगों द्बारा गरीब, निरीह व्यक्तियों को परेशान किया जा रहा है, लेकिन उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करने की बजाय पुलिस कम्पलेन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है। धरना- प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मंडल उपाध्यक्ष राम कुंजन पटेल ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से इस क्षेत्र में अपराधी सक्रिय हो रहे हैं। 

राम कुंजन ने जंयती पुर में एक शुलभ शौचालय व हैंड पंप स्थापित करने की  मांग उप जिलाधिकारी से की। वही पुलिस आयुक्त से सम्बंधित पूरामुफ्ती थाने में फरियादियों से किये जा रहे दुर्व्यवहार के विषय में शिकायत की गयी। बांकराबाद निवासिनी बिट्टन ने एसडीएम से कहा कि दबंग उनकी जमीन पर कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। मना करने पर धारदार यंत्र से हमला करते हैं। सयानी लड़कियों के साथ जबरदस्ती करने पर उतारू हैं।  

ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डन ने बताया कि जंयती पुर में कोर्ट के आदेश के बाद भी उनके मकान से कब्जा नही हटा। एसडीएम ने भी कब्जा हटवाने का आर्डर किया था, पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने नहीं सुना। मंडल अध्यक्ष राजीव चंदेल ने एसओ के पक्षपात कार्यकलापों पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। कहा पुलिस फरियादियों को परेशान करना बंद करे।

धरना- प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष मंजू राज आदिवासी, मंडल महासचिव सुमन अवस्थी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मधु आदिवासी,  ब्लाक अध्यक्ष  गुड्डन  पटेल, मंडल उपाध्यक्ष एसबी पाल, मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मनोरमा, तहसील संगठन मंत्री निर्मला , जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा धर्मेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विनय शुक्ला, मीडिया  प्रभारी पंकज मिश्रा , ब्लाक अध्यक्ष बरांव संदीप पाण्डेय, कौशाम्बी जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारी राजू यादव, गुड्डू मिश्र, तहसील बारा  ब्लाक शंकरगढ मीडिया प्रभारी मुकेश पाठक , अंकुश शुक्ला, तहसील संगठन मंत्री बारा लल्लू आदिवासी,  श्याम सुन्दर आदिवासी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -बकाये की वसूली सेवानिवृत्ति लाभों द्वारा करना उचित नहीं : हाईकोर्ट

संबंधित समाचार