बच्ची से सारे गुब्बारे खरीद कर बोले एसपी हरदोई ...कम खाओ लेकिन स्कूल जाओ
हरदोई, अमृत विचार। एसपी राजेश द्विवेदी शनिवार को शहर की सड़कों पर गश्त करने निकले। इस दौरान एक बच्ची गुब्बारे बेंचते हुए दिखाई दी। एसपी ने उसके सारे गुब्बारे खरीद लिए और बच्ची को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कम खाओ लेकिन स्कूल ज़रूर जाओ।
एसपी शनिवार को शहर के भीड़-भाड़ वाले संवेदीनशील स्थानों, बाजारों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।आमजनमानस से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर उन्हें पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस बीच एक छोटी सी बच्ची गुब्बारे बेंच रही थी, एसपी ने उसके सारे गुब्बारे खरीदकर उसे को पढ़ने-लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सीओ सिटी सत्येन्द्र कुमार सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और एसएचओ संजय पाण्डेय के अलावा पुलिस फोर्स शामिल रहा।
ये भी पढ़ें -गोरखपुर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ - देश के लिए छुआछूत है महापाप
