Asian Athletics Championships : प्रियंका ने 20 किमी पैदल चाल में रजत और विकास ने कांस्य पदक जीता  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बैंकॉक। भारत की प्रियंका गोस्वामी और विकास सिंह ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को यहां क्रमश: महिलाओं और पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक जीते। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रियंका ने महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल में एक घंटा, 34 मिनट और 24 सेकंड का समय लेकर चीन की यांग लिउजिंग (1:32:37) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। जापान की युकिको उमेनो ने 1:36:17 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

प्रियंका का सर्वश्रेष्ठ समय हालांकि एक घंटा, 28 मिनट और 45 सेकंड है। इस स्पर्धा में भाग ले रही एक अन्य भारतीय भावना जाट एक घंटा, 38 मिनट और 26 सेकंड का समय लेकर पांचवें स्थान पर रहेी। पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में विकास ने एक घंटा, 29 मिनट और 32 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया। जापान के युतारो मुरायामा (1:24:40) ने स्वर्ण पदक जबकि चीन के वांग काइहुआ (1:25:29) ने रजत पदक जीता। 

भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अक्षदीप सिंह रेस पूरी नहीं कर पाए क्योंकि जजों ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। विकास का सर्वश्रेष्ठ समय एक घंटा, 20 मिनट, पांच सेकंड है। यह उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पदक है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 10 किमी पैदल चाल में रजत पदक जीतने वाली प्रियंका और विकास 17 से 29 अगस्त तक हंगरी के बुडापेस्ट में होने वाली विश्व चैंपियनशिप और 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें : लंबी कूद के एथलीट श्रीशंकर ने 2024 ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई, जीता रजत पदक

संबंधित समाचार