Sawan 2023: व्रत में ऐसे बनाइए सामक चावल की इडली, यहां जानें आसान रेसिपी
Sawan 2023: सावन का पावन महीना शुरु हो चुका है और इसी के साथ लोगों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर आप व्रत रखने का सोच रहे हैं तो फलहार के लिए सामक चावल की इडली की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। सामक के चावल व्रत में खाए जाते हैं। इन चावलों के कई फायदे होते हैं। तो आइए जानते हैं आसान रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
- सामक के चावल- 1 कप
- साबूदाना- आधा कप
- तेल- 1 बड़ा चम्मच
- चुटकीभर- बेकिंग सोडा
- सेंधा नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
इडली बनाने के लिए सबसे पहले सामक के चावलों और साबूदाना को अलग अलग पानी में 4 से 5 घंटे के लिए भिगा दें। इसके बाद दोनों को निकालकर मिक्सी में 1 या 2 चम्मच पानी के साथ महीन पीस लें। इस बैटर को कम से कम 12 घंटे या रातभर के लिए फूलने के लिए रख दें। अगले दिन बैटर में नमक मिक्स करें और इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद बैटर को इडली के सांचों में हल्का तेल लगाने के बाद डालकर स्टीम कर लें। आपकी इडली तैयार है। इसे आप व्रत में मजे से चटनी के साथ खा सकते हैं। आप इस इडली को घी में फ्राई करके भी खा सकते हैं। सामक चावल इम्यूनिटी बूस्टर होता है इसके साथ ही इससे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। जो पेट के लिए बेहद फायदेमंद है, सामक के चावलों में होने वाले पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- आपका बच्चा भी हर समय करता है स्मार्टफोन का यूज, इन तरीकों से छुड़वाएं ये लत
