बहराइच : पारिवारिक कलह में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के बिबियापुर गांव निवासी एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह में रविवार को फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता का बीते माह ही विवाह हुआ था।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिबियापुर निवासी क्रांति देवी का विवाह किशन दुबे के साथ बीते माह हुआ था। विवाह का भी एक माह भी पूरा नहीं हो सका था। रविवार को क्रांति देवी ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -रायबरेली : नशे में डयूटी करने पहुंचा गार्ड, निलंबन की हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार