अमरोहा: शादी से इंकार पर कोतवाली पहुंची प्रेमिका, बाद में हुआ निकाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। तीन साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के बीच अचानक प्रेमी ने शादी करने से इनकार दिया। जिसके बाद प्रेमिका अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गई। प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। तहरीर पर पुलिस प्रेमी को पकड़कर लाई और हवालात में बंद कर दिया। 24 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच बेटे को जेल जाने से बचाने के लिए आखिरकार परिजन शादी कराने के लिए तैयार हो गए। आपसी रजामंदी के बाद स्थानीय लोगों ने प्रेमी युगल का निकाह करा दिया। 

नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती का पिछले तीन साल से मोहल्ले के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करके साथ जीने-मरने के वादे भी किए थे। बताया गया कि तीन दिन पूर्व प्रेमिका ने प्रेमी से घर पर रिश्ता भेजने की बात कही, लेकिन प्रेमी ने शादी करने से इनकार दिया। यह सुनकर प्रेमिका हैरान रह गई। 

कई बार कहने पर जब प्रेमी नहीं माना तो प्रेमिका ने अपने परिजनों को बताया और उनके साथ कोतवाली पहुंच गई। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लेकिन प्रेमी और उसके परिजन शादी करने पर राजी नहीं हुए।

पुलिस युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लाई और उसे हवालात में डाल दिया। पीड़िता का बयान लेकर मामर्ला दर्ज करने की तैयारी के बीच मोहल्ले के संभ्रांत लोग आगे आ गए। बातचीत के बाद आपसी रजामंदी से दोनों पक्षों को राजी कर लिया गया। जिसके बाद प्रेमी युगल का निकाह कराया गया। जिसके बाद प्रेमिका ने अपनी शिकायत वापस ले ली।

ये भी पढे़ं- अमरोहा : राज्‍यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, बोले- गंगा क्षेत्र उपजाऊ है, सब्जियों की खेती कर लाभ कमाएं

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज