अमरोहा : राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, बोले- गंगा क्षेत्र उपजाऊ है, सब्जियों की खेती कर लाभ कमाएं
अमरोहा। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जिले के प्रभारी एवं गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने पहले ब्रजघाट में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। उसके बाद उन्होंने तिगरी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही उन्होंने गंगा आरती भी की। वहीं राज्यमंत्री ने गोताखोरों और नाविकों को सुरक्षा किट वितरित की। जिसमें लाइफ जैकेट लाइफ ब्वॉय टॉर्च मेडिकल किट रस्सी और पतवार रखे गए थे। गोताखोरों व नाविकों को किट वितरित करने पर कहा नाव को चलाते समय किट इस्तेमाल करें।
मंत्री ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम होना चाहिए संबंधित बाढ़ खंड के अधिकारी यह विशेष ध्यान दें। तिगरी के ग्रामीणों ने आग्रह करते हुए कहा गंगा क्षेत्र उपजाऊ है आप लोग सब्जी का उत्पादन करें जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली नजदीक हो जाने से आपको अच्छी मार्केट मिल सकेगी। उत्पाद अच्छी कीमत पर बिक सकेगा तरबूज खीरा लौकी करेला ककड़ी तरबूज की बहुत ही अच्छी पैदावार हो सकती है। जैविक उर्वरकों का ही प्रयोग करें गाय का मूत्र और गाय का गोबर प्रयोग करेंगे तो उत्पाद का मूल्य अच्छा मिल सकेगा और खर्च भी बहुत कम हो होगा । गाय के दूध का अधिक से अधिक उत्पादन करें।
इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह चाहल उपजिलाधिकारी धनोरा राजीव राज, क्षेत्राधिकारी धनौरा अरूण कुमार सिहं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाढ़ खंड के अधिकारी समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : अमरोहा के युवक की मुंबई में सिर काटकर हत्या, 18 दिन बाद मिली लाश
