बरेली: सीबीगंज की सड़कों पर छुट्टा पशुओं का आतंक
बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। खलीलपुर रोड स्लीपर रोड सहित बरेली-रामपुर रोड पर छुट्टा गोवंश, सांड, घोड़ा पशुओं का आतंक देखने को मिल रहा है। अभी 1 सप्ताह पूर्व खलीलपुर गांव कि एक वृद्ध महिला को गोवंश ने उठाकर पटक दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। इसी तरह इन जानवरों के हमले में छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्गों सहित कई लोग घायल हो चुके हैं।
श्रावण माह के द्वितीय सोमवार को सुबह कांवड़ियों का जत्थानजल चढ़ाकर आ जा रहे हैं। पशुओं के आतंक को देखते हुए यह कयास लगाए जा सकते हैं कि इस बीच कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। सरकारी तंत्र उदासीन बना हुआ है, वहीं नगर निगम भी इन छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गौशाला भिजवाने का जहमत नहीं उठा पा रहा है, जबकि गौशालाओं के नाम पर हर माह लाखों रुपए के बजट बंदरबांट किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- बरेली: पौधों की परवरिश कर छांव देने का कर रहे काम
