बहराइच: भरभराकर गिरा टीनशेड, सास-बहू समेत तीन घायल, ग्रामीणों ने मलबे से निकाला बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के अख्तियारापुर गांव में टीन शेड और मिट्टी का मकान गिर गया। जिसके नीचे सास बहू समेत तीन दब गए। सभी को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जनपद में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए अमृत से कम नहीं है।

वहीं बारिश मिट्टी के मकान में रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा। फखरपुर थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक सीमेंटेड टीन शेड से बना घर भरभरा कर गिर गया। गांव निवासी मेड़ीलाल पुत्र जोधा का घर टीन शेड का बना हुआ है। सोमवार को मकान गिर गया। गांव के लोग तेज आवाज सुनकर दौड़े।

मकान के मलबे में परिवार के लोग दब गए। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पुसू की पत्नी पार्वती उम्र लगभग 48 वर्ष, बहू व पोती को बाहर निकाला गया। गांव निवासी अजय कुमार, सुनील सिंह, रामतेज, प्यारेलाल, रामू सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला।

इसके बाद सीएचसी  फखरपुर पहुंचाया। ग्राम प्रधान अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। वहीं पीड़ित के घर में रखा हुआ सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना की तरफ से आर्थिक सहायता पहुंचाई गई है।

यह भी पढ़ें:-दारा सिंह चौहान भाजपा में हुए शामिल, बोले- योगी जी के नेतृत्व में यूपी में हो रहा चौतरफा विकास

संबंधित समाचार