हरदोई: चाचा की हत्या से गुस्साए भतीजे ने हत्यारोपी के भाई को मारी गोली, 10 साल पहले हुई थी हत्या
हरदोई। करीब 10 पहले चाचा की गई हत्या से गुस्साए भतीजे ने रविवार की रात को हत्यारोपी के छोटे भाई को तमंचे से गोली मार कर ज़ख्मी कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसे मेडिकल कालेज भेजा है। बताया गया है कि रविवार की रात को सुरसा थाने के बारे पुर निवासी श्याम बाबू पुत्र मेवाराम अपने घर के पास था, उसी बीच वहीं के अभिषेक ने अपने साथियों गुड्डू व बादाम के साथ मिल कर उसे तमंचे से गोली मार कर ज़ख्मी कर दिया।
वारदात का पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। इस बारे में बताया गया है कि करीब 10 साल पहले अभिषेक के चाचा शीशराम की हत्या हुई थी, जिसमें श्याम बाबू के बड़े भाई हरीशचंद्र को आरोपी बनाया गया था। उसके हरीशचंद्र का इनकाउंटर हो गया। लेकिन इसके बावजूद अभिषेक के अंदर बदले की आग सुलगती रहीं। कहा जा रहा है कि उसी रंजिश में श्याम बाबू के गोली मारी गई। पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज भेजा है। मामले से जुड़े सारे पहलुओं की गहराई से छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-दारा सिंह चौहान भाजपा में हुए शामिल, बोले- योगी जी के नेतृत्व में यूपी में हो रहा चौतरफा विकास
