18 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन हुई थी बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 18 जुलाई की घटनाएं इस प्रकार है:-

1290: इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया। 

1630: स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया। 

1743: साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ। 

1781: ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया। 

1857: बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।

1872: ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे। 

1918: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म। 

1947: ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई। 
1951: उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।

1955: परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया। 1963: सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।

1968: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना। 

1977: वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। 

1980: पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित। 

1985: सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 

2008: भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने वर्ल्ड टूर के दौरान 57 मिनट में एक हजार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकॉर्ड बनाया 

2010: केरल के प्रफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उनपर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले। 

2012: किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया। 

2012: भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन। 

2014: उच्चतम न्यायालय ने सुनील गावस्कर को बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त किया।

ये भी पढ़ें- 17 जुलाई का इतिहास: महिलाओं को सार्वजनिक सेवाओं की परीक्षा में भाग लेने का पात्र घोषित किया गया

संबंधित समाचार