प्रतापगढ़: खाकी पैंट, पुलिस की कैप लगाए युवक समेत तीन का नहर में उतराता मिला शव, इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीगंज, प्रतापगढ़। मुआर आधारगंज गांव के पास नहर में तीन घंटे में तीन युवकों के शव  मिले। जिसमें दो पूरी तरह नग्न थे। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और लाेगों में दहशत है। मृतकों में से एक की पुलिसकर्मी होने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार शाम करीब चार बजे 35 वर्षीय एक युवक का शव शारदा सहायक नहर मड़ियाहूं शाखा की माइनर में उतराता दिखाई दिया। शव देख वहां भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों से जानकारी पाने पर रानीगंज व मऊआइमा प्रयागराज दोनों थानों की पुलिस पहुंची। जांच में मामला रानीगंज थाना रेंज का रहा। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उस पर खाकी पैंट, यूपीपी लिखा बेल्ट व जेब में पुलिस का मंकी कैप मिला। इससे आशंका है कि मृतक पुलिसकर्मी हो सकता है। यह भी आशंका है कि पुलिस को भ्रमित करने के लिए भी ऐसा किया जा सकता है। वहां से लौटकर जैसे ही पुलिस थाने पहुंची थी कि दो और शव देखे गए।

पुलिस पहुंची तो बगल में ही कछरा के पुल के पास शव देख चौंक गई।  दोनों शव बिना कपड़े के रहे। इससे आशनाई में भी मार डाले जाने की बात कही जा रही है। इन दोनों की भी शिनाख्त नहीं हो सकी, उनका अधिकांश हिस्सा सड़ गया था। लोग आशंका जताने लगे कि कहीं तीनों को एक साथ तो नहीं मारकर फेंका गया। 

शवों के पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ये कहां से कैसे आए,इसकी भी जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ...विनय प्रभाकर साहनी,सीओ रानीगंज।

यह भी पढ़ें:-सोनभद्र में रेलवे ट्रैक से पेन्ड्राल क्लिप चुराने में चार गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार