दिल्ली बाढ़ : ITO क्षेत्र यातायात के लिए खोला गया, जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही पर था प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के आईटीओ क्षेत्र में मंगलवार को यातायात सेवा बहाल होने से पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए शहर के मध्य में आना-जाना आसान हो गया है। पिछले सप्ताह यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ने के कारण दिल्ली सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का एक रेगुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया था।

इससे आईटीओ क्षेत्र में जलभराव की समस्या के कारण वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करनी पड़ी थी। अधिकारियों ने बताया कि विकास मार्ग का एक कैरिजवे सोमवार शाम को ही खोल दिया गया था और मंगलवार सुबह दोनों कैरिजवे पर वाहनों की आवाजाही की अनुमति दे दी गई।

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आईटीओ पर यातायात बहाल हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले सप्ताह यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था, जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी और शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए थे।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यमुना नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ के कारण 26,784 लोगों को निकाला गया था, जिनमें से लगभग 18,416 लोग 47 राहत शिविरों में रह रहे हैं, जबकि बाकी अपनी इच्छा के अनुसार दूसरी जगहों पर चले गए हैं। 

ये भी पढ़ें - ओमन चांडी एक जन नेता और बेहतरीन प्रशासक थे : मनमोहन सिंह 

संबंधित समाचार