VIDEO : मुरादाबाद विकास भवन में बनाया गया शिशु ग्रह, बच्चों को मिलेगी सुविधाएं...महिलाओं ने जताई खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिला प्रशासन द्वारा मुरादाबाद विकास भवन में महिला कर्मचारियों व अन्य महिलाओं के लिए नई शुरुआत की गई है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। सरकारी दफ्तरों में कार्यरत ऐसी महिलाएं जिनके बच्चे अभी छोटे हैं, उनकी सुविधा के लिए विकास भवन में शिशु ग्रह का निर्माण कराया है।  विकास भवन में कार्यरत महिला कर्मचारी अब बच्चों को अपने साथ लाकर उन्हें शिशु ग्रह में छोड़ सकती हैं। सीडीओ सुमित यादव ने बताया कि शिशु गृह में बच्चों के लिए पालना, वॉकर, खेल-खिलौने, वॉल पेंटिंग की तर्ज पर रंगीन कागज से दीवारें सजाई गईं हैं। साथ ही बच्चों के शिक्षा और मनोरंजन के कार्यक्रम दिखाने के लिए एलईडी टीवी और बिस्तर आदि की भी व्यवस्था है। 

मुरादाबाद के विकास अधिकारी सुमित यादव ने मंडल आयुक्त अनंजय कुमार सिंह और डीएम शालेंद्र कुमार सिंह के सहयोग से शिशु ग्रह केंद्र का मुरादाबाद के विकास भवन में निर्माण कराया। साथ ही विकास भवन की महिला कर्मचारियों की शिशु केंद्र में ड्यूटी भी लगाई है, जिससे बच्चों के देखरेख में कोई कमी न आए। मुख्य विकास अधिकारी की इस पहल से वहां काम करने वाली महिलाएं काफ़ी खुशी है और उन्हें काम करने के लिए अब एक अच्छा वातावरण भी मिल रहा है। क्योंकि उनके मासूम बच्चे भी साथ में ही रहते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह बाल शिशु ग्रह की सुविधा केवल विकास भवन में काम कर रही महिला कर्मचारियों के लिए ही नहीं है। बल्कि यहां पर आने वाली महिला शिकायतकर्ता के लिए भी है। वह भी अपने बच्चों को शिशु ग्रह में विकास भवन के समय अवधि में छोड़ सकती हैं। इसके लिए विकास भवन में एक रिकॉर्ड रजिस्टर भी रखा गया है। जब कोई भी बच्चा अपनी मां के साथ शिशु ग्रह में आता है तो उसकी डिटेल दर्ज करने के बाद पूरी तरह से देख रेख की जा सके। बच्चों की जरूरत को देखते हुए शिशु केंद्र में टॉयलेट का निर्माण कराया गया है। किसी भी बच्चों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। 

सीडीओ ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पायलट प्रोजेक्ट है। अगर यह सफल होता है तो इस तरह की सुविधा और भी सरकारी विभागों में दी जाएगी। सीडीओ ने बताया की हमारे अधिकारी और कर्मचारी एक अच्छे माहौल में बिना तनाव के काम कर सकें और उनके बच्चों की देखभाल और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित ना हो। इसी को लेकर ये शिशु ग्रह केंद्र की शुरूआत की गई है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : डीएम ने जरूरतमंदों के लिए दान की 250 पुस्तकें, छात्रों को पढ़ाई में मिलेगी मदद

संबंधित समाचार