मुरादाबाद : डीएम ने जरूरतमंदों के लिए दान की 250 पुस्तकें, छात्रों को पढ़ाई में मिलेगी मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कलेक्ट्रेट परिसर में अपने कार्यालय में डीआईओएस को सौंपी किताबें

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में  250 पुस्तकें दान के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरुण कुमार दुबे को दीं।

उन्होंने कहा कि दान में मिली किताबों को कक्षावार व विषयवार अलग-अलग कर  ली जाएं और  पुस्तकों को पुस्तकालयों में सुरक्षित रखी जाए। जिससे जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मदद मिल सके। पुस्तकों की कमी के कारण किसी भी छात्र- छात्रा का करियर बाधित न हो।  

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील किया कि अपने पास रखी पुस्तकों को दान करें जिससे किसी की पढ़ाई में सहूलियत हो सके।  इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर ज्योति सिंह भी मौजूद थीं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दूषित जल से टायफाइड-पीलिया और डायरिया के बढ़े मरीज

संबंधित समाचार