Hamirpur News : मौदहा के बड़ा चौराहा में गल्ला व्यापारी से 13 हजार की टप्पेबाजी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में मौदहा के बड़ा चौराहा में गल्ला व्यापारी से 13 हजार की टप्पेबाजी।

हमीरपुर में मौदहा के बड़ा चौराहा में गल्ला व्यापारी से 13 हजार की टप्पेबाजी की। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा कस्बे के भीड़भाड़ वाले बड़ा चौराहा में मंगलवार सुबह बाइक सवार दो टप्पेबाज एक खुदरा गल्ला व्यापारी को टप्पेबाजी का शिकार बनाकर चंपत हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

मौदहा कस्बे के खुदरा गल्ला व्यापारी व्यापारी दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि वह पेशाब करने के लिए सड़क के उस पार गया था। जब वापस लौट रहा था तभी बाइक सवार दो युवक अचानक उसके पास आकर रुके और उसे बाइक में बैठाकर कुछ दूर ले गए।

इसी बीच टप्पेबाजों ने उसकी जेब में रखे तेरह हजार रुपये पार कर दिए और उसे सड़क किनारे उतारकर चंपत हो गये हैं। व्यापारी ने जब अपनी जेब देखी तो रुपये गायब हो चुके थे।

संबंधित समाचार