UP News : एक ऐसा सिपाही जो 18 साल की नौकरी में बन गया करोड़पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महंत नरेंद्र गिरि के गनर अजय पर भ्रष्टाचार का मुकदमा

प्रयागराज, अमृत विचार। अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि के गनर अजय कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप मे मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमे आय से अधिक संपत्ति मामले में  जांच शुरू कराई गई थी। प्रारंभिक जांच में अजय  सिंह को दोषी ठहराया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के इंस्पेक्टर की ओर से कर्नलगंज थाने में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ज्ञात हो कि साल 2005 से उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद रहते हुए अजय कुमार सिंह ने अपनी 18 साल की नौकरी में करोड़ों की सम्पत्ति बना लिया। 
  
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद अजय कुमार सिंह पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोप लगाया गया था।  अजय पर लगाये गये आरोप के मामले की शिकायत शासन के पास पहुंची तो इस मामले में जांच के आदेश दे दिया गया। इस प्रकरण में  भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से जनवरी 2023 में जांच इंस्पेक्टर ठाकुरदास को दी गई। इंस्पेक्टर की जांच में आरोपी गनर अजय  शुरुआती जांच में ही दोषी पाया गया। इसके बाद 17 जुलाई 2023 को कर्नजगंज कोतवाली में इंस्पेक्टर ने एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि इस मामले की विवेचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन को ही करना है। 

पर्सनालिटी की दम बना था महंत का गनर
बाघंबरी मठ गद्दी के पूर्व महंत नरेंद्र गिरि की सुरक्षा में रहे गनर अजय कुमार सिंह मूल रूप से बलिया का निवासी है। अजय की नियुक्ति पुलिस विभाग में 10 जुलाई 2005 को सिपाही के पद पर हुई थी। 10 जुलाई 2012 को उसकी तैनाती प्रयागराज में हुई। वह अपनी पर्सनालिटी के दम पर महंत नरेंद्र गिरि के साथ जुड़ने की कोशिश की। वह कामयाब भी हो गया। उसे महंत नरेंद्र गिरि की सुरक्षा में लगा दिया गया। उसकी किस्मत के सितारे बुलंद होने लगे। समय बदलते ही वह महंत नरेंद्र गिरि का सबसे करीबी बन गया। उधर 20 सितंबर 2021 को महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उसका तबादला प्रयागराज से कौशांबी हो गया था। 

ब्रांडेड कपड़े और लग्जरी गाड़ियों का शौक़ीन
अजय के रहन-सहन के चर्चे पुलिस महकमे मे आम हो गई थी। लग्जरी लाइफ स्टाइल, गले में सोने की मोटी चेन, ब्रांडेड कपड़े अजय की पहचान बन गयी। सूत्रो की माने तो महंत नरेंद्र गिरि की राजनीतिक पकड़ मजबूत होने के दम पर अजय ट्रांसफर और पोस्टिंग का काम भी करने लगा था। सच्चाई तो तब खुलकर सामने आने लगी जब महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर की ओर से भी उसकी शिकायत की गई थी। इस मामले मे उन्होंने दावा किया था कि अजय ने अपनी 18 साल की नौकरी मे कई करोड़ रुपए की सम्पत्ति बनाई है। अजय सिंह के पास करोड़ों की सम्पत्ति है। एक फार्च्यूनर 4.2, एक आल्टो कार व एक बुलेट है। सिपाही अजय कुमार सिंह की पत्नी के नाम पर प्रयागराज के अल्लापुर में  39.22 लाख रुपए और 10 के  लाख दो फ्लैट हैं। इसके अलावा गांव बलिया में करोड़ों का मकान और प्रयागराज के नारीबारी में करोड़ों की जमीन भी है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : मनाली में लापता 11 लोगों के परिवार से मिले सपा नेता, दिया दिलासा

संबंधित समाचार