अयोध्या : मनाली में लापता 11 लोगों के परिवार से मिले सपा नेता, दिया दिलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मिल्कीपुर तहसील के नगर पंचायत कुमारगंज के वार्ड पिठला के रहने वाले अब्दुल मजीद सहित परिवार के 11 लोगों के लापता होने पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल परिवार से मिला। अभी तक लापता लोगों को लेकर कोई जानकारी नहीं हो सकी है। जिसे लेकर पूरा परिवार और स्थानीय लोग आशंकाओं से घिरे हैं।
    
जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव और बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पिठला पहुंचा। मामले की जानकारी लेते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिलाया। परिवार का आरोप है कि प्रशासन सही ढंग से इनकी मदद नहीं कर रहा है। सपा ज़िलाध्यक्ष ने मांग की है कि प्रशासन के आला अधिकारियों को इस घटना को प्रमुखता से संज्ञान में लेते हुए हिमाचल सरकार के अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करनी चाहिए। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बड़ी घटना है। शीघ्र ही पूरे प्रकरण को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष भी रखा जाएगा। हाजी फिरोज खान गब्बर ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से भी परिवार के बारे में जानकारी के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी परिवार के साथ है। इस मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, रामजी पाल, आजाद सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -हरदोई : जुताई कर रहे युवक की रोटावेटर में फंस कर मौत, मुश्किल से निकाला गया शव

संबंधित समाचार