बरेली: कमिश्नर खफा हुईं तो शुरू हुआ ओपीडी में लगा हेल्थ एटीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कमिश्नर की नाराजगी के बाद आखिरकार जिला अस्पताल की ओपीडी में लगा हेल्थ एटीएम शुरू हो गया। मंगलवार को इससे 21 मरीजों की जांच की गई।

सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी लैब पर भार कम करने और मरीजों की सुविधा के लिए जिला महिला और पुरुष अस्पताल समेत छह स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाए गए थे। जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में लगे हेल्थ एटीएम से अब तक एक भी मरीज की जांच नहीं की गई है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे हेल्थ एटीएम भी धूल फांक रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में लगा हेल्थ एटीएम भी बंद पड़ा था।

मुख्य सचिव दयाशंकर मिश्र के दौरे से पहले कमिश्नर सौम्या अग्रवाल जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची तो ओपीडी में हेल्थ एटीएम बंद देख तुरंत शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सोमवार को इसे शुरू करा दिया गया।

ये भी पढे़ं- बरेली: रंगदारी मामले में विवेचना से हटेगा गोल्डी बराड़ का नाम

 

संबंधित समाचार