उमेशपाल हत्याकांड : शाइस्ता पर पुलिस बढ़ा सकती है ईनाम की राशि, शासन को भेजी रिपोर्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उमेशपाल हत्याकांड में फरार चल रही आरोपी और माफिया घोषित शाइस्ता परवीन पर प्रयागराज पुलिस ईनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी कर रही है। शाइस्ता पर पहले 50 हजार का इनाम रखा गया था। वहीं अब इस इनाम राशि को एक लाख करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इतना ही नही अतीक की बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब पर भी इनामी घोषित करने की तैयारी की जा रही है। 

बता दें कि 24 फरवरी को दिनदहाड़े राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सरकारी सुरक्षा कर्मियों की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से आरोपियो की तलाश की जा रही है। हत्या मे आरोपी शाइस्ता परवीन के फरार होने के बाद एसटीएफ और प्रदेश की पुलिस ने काफी तलाश की। लेकिन न ही उसका सुराग मिल सका और न ही अशरफ की पत्नी जैनब की जानकारी हुई। हलांकि पुलिस ने शाइस्ता पर पहले पचास हजार का इनाम घोषित किया था। लेकिन उसकी गिरफ्तारी न होने की वजह से अब पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने ईनाम राशि को एक लाख करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है। इसके साथ ही आयशा नूरी, जैनब सहित अन्य आरोपियों पर भी इनाम घोषित किये जाने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : पत्नी को कह दिया ज्योति मौर्या और की मारपीट, पति-जेठ समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार