सुल्तानपुर : छात्रा से की छेड़छाड़, शिकायत पर घर में घुसकर पीटा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदैंया/ सुल्तानपुर, अमृत विचार। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में कोचिंग से पढ़कर लौट रही छात्रा से एक शोहदे ने छेड़खानी की। इसकी शिकायत पर उसने परिवार के साथ छात्रा के घर में घुसकर उसको व परिजनों को पीट दिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की छात्रा कोचिंग सेंटर से लौट रही थी। रास्ते में कुछमुछ गांव निवासी पंकज दुबे शिव मंदिर के पास छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। किसी तरह वहां से छात्रा बच बचाकर घर पहुंची और परिजनों को यह बात बताई। आरोप है कि छात्रा के पिता ने जब इसकी शिकायत पंकज के घर लेकर पहुंचे तो उनके परिवार वालों को नगवार गुजरी। एक राय होकर पंकज, प्रीतम दुबे, शिवा दुबे, लक्ष्मी दुबे, संजना दुबे ने छात्रा और उसके परिवार वालों को घर में घुसकर मारा पीटा। जिससे छात्रा को गंभीर चोटें आई। छात्रा को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैंया ले जाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। भयभीत पिता मामले की शिकायत कोतवाली देहात थाने में की है। छात्रा का मेडिकल कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। 

कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर केएम सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर पांच नामजद लोगों मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -वाराणसी : भाजपा कार्यकर्ता ने थाने में दिया परिचय, सब-इंस्पेक्टर बोले - तो मेरा क्या बिगाड़ लोगे..

संबंधित समाचार