शाहजहांपुर: महापौर ने साफ की नाली, लगाई झाडू
शाहजहांपुर, अमृत विचार। सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मेयर अर्चना वर्मा ने मंगलवार को खुद मोर्चा संभाला। मेयर ने खुद ही नाली साफ की और झाडू लगाई। मेयर की इस पहल को खूब सराहना मिल रही है।
नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने के लिए मेयर लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। मंगलवार की सुबह छह बजे महापौर अर्चना वर्मा ने कटियाटोला में साफ सफाई परखी और स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर नालियां की सफाई की। यह देख मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों ने भी उनके साथ सड़क व नालियों की खुद साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
महापौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, तभी हम फिर से हम नंबर वन पर आ सकेंगे। उन्होंने सभी सफाई नायकों को निर्देशित किया कि वह सफाई कर्मचारियों की नियमित हाजिरी लगाकर धरातल पर निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। वहीं नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने भी स्वच्छता को लेकर नागरिकों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान वार्ड पार्षद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: भाजपा विधायक पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, जानिए मामला
