बरेली: आठ बच्चों समेत 130 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, तीन की मौत
बरेली, अमृत विचार। जिले में अब हर दिन 100 से ऊपर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के 130 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इसमें आठ बच्चे भी शामिल हैं इनकी आयु एक वर्ष से भी कम है। वहीं, इलाज के दौरान तीन कोरोना संक्रमितों की मौत …
बरेली, अमृत विचार। जिले में अब हर दिन 100 से ऊपर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के 130 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इसमें आठ बच्चे भी शामिल हैं इनकी आयु एक वर्ष से भी कम है। वहीं, इलाज के दौरान तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार के मुताबिक अंकित गुप्ता (27) नबावगंज के महौली चाणक्यपुरी को पिछले चार दिनों पहले तेज बुखार और सांस लेने में समस्या हुई। इलाज से कोई फायदा नहीं मिला तो सैंपल कराया गया। जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें भोजीपुरा स्थित एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं, इज्जनगर के देशपाल (60) को भी तीन दिन पहले तेज बुखार आया और दो दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जब सैंपल लिया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। भोजीपुरा के एल-2 कोविड अस्पताल में उनकी मौत हो गई। भोजीपुरा के ही लाड़पुर निवासी रोशन लाल (65) को सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत थी। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यहां के लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि
हरुनगला, सुभाष नगर, सुरेश शर्मा नगर में एक-एक, एल-3 में दो, एल-2 में एक नाबलिग समेत आठ बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साहूकारा में तीन, सिविल लाइंस, ग्रीन पार्क,मढ़ीनाथ, वीर सावरकर नगर में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
गोल्डन ग्रीन पार्क दो, राजेंद्र नगर में पांच, अशोक विहार में दो, एकता नगर में एक, मीरगंज में छह, पीएचसी फतेहगंज पश्चिमी में एक, सी बाटिका में दो, मधुनगला में एक, ट्यूलिप ग्रांड में एक, दुर्गा नगर में एक, स्टेडियम रोड पर तीन, भमोरा, वमनपुरी में एक- एक, एल-2 कोविड अस्पताल में चार, फरीदपुर में तीन, जोगी नवादा में एक, मुड़िया चौधरी, चम्मपतपुर, शेरगढ़, शाहपुर में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के साथ ही कुल 130 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
