MJPRU: स्नातक में प्रवेश पंजीकरण का कल अंतिम दिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 17 जून से पंजीकरण हो रहे हैं। विश्वविद्यालय ने पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की है। विश्वविद्यालय ने पहले 6 जुलाई तिथि निर्धारित की थी। कम संख्या में छात्रों के पंजीकरण के बाद इसे बढ़ा दिया गया था। हालांकि अभी पिछले वर्ष की तुलना में कम पंजीकरण हुए हैं। वहीं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मंगलवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। हालांकि अभी स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं।

बीफार्म और एमफार्म में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू
विश्वविद्यालय परिसर के फार्मेसी विभाग में बीफार्म और एमफार्म में प्रवेश के लिए पंजीकरण हो रहे हैं। सीयूईटी उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं बीफार्म में प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा जीपैट या बीफार्म उत्तीर्ण छात्र एमफार्म फार्माकोलॉजी, फार्मास्क्यूटिक्स, फार्मास्यूटिकल केमेस्ट्री में प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश होंगे।

ये भी पढे़ं- बरेली: 22 करोड़ से होंगे बिजली सुधार के काम, जर्जर तार और ओवरलोड की समस्या से मिलेगी निजात 

 

संबंधित समाचार