बरेली: धार्मिक पोस्टर फाड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर इलाके में दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने धार्मिक पोस्टर फाड़कर उस पर लघुशंका कर दी। इससे लोगों का आक्रोश भड़क गया। करणी सेना के पदाधिकारियों ने थाना इज्जतनगर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमनगर के बांके की छावनी मोहल्ला में रहने वाले राहुल सिंह ने बताया कि वह करणी सेना में है। बिहारमान नगला में रहने वाले चमन, मनीर और फैजल ने 17 जुलाई को देवी-देवताओं के पोस्टर फाड़ दिए और उन पर लघुशंका की थी। राहुल ने बताया कि इससे शहर में दोनों समुदायों के बीच आक्रोश भड़क सकता था। जिससे शांति व्यवस्था पर भी असर पड़ता।

करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर राहुल ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इज्जतनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। आरोपियों को छुड़ाने के लिए दूसरे समुदाय के तमाम रसूखदार लोग थाने पहुंचे और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी जेल जाएंगे या नहीं यह कोर्ट तय करेगा। - अरुण कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर इज्जतनगर

ये भी पढे़ं- बरेली: बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा नहीं दौड़ा सकेंगे चालक

 

संबंधित समाचार