बाराबंकी में ट्रेन से कटकर युवक की मौत , एक घंटे तक बंद रहा संचालन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरियाबाद /बाराबंकी, अमृत विचार। बुधवार की सुबह शौच गये युवक की  ट्रेन से कटकर मौत हो गयी । मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। यह घटना पतुलकी गाँव के निकट अयोध्या लखनऊ रेलमार्ग पर विद्युत पोल संख्या 1025 / 5 के पास हुई । घटना से परिजनों में कोहराम मच गया । 

दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पतुलकी निवासी 19 वर्षीय सरवर अली पुत्र महमूद अहमद सुबह शौच को निकला था । लखनऊ से अयोध्या की तरफ जा रही 12226 डाउन  कैफियत एक्सप्रेस की चपेट में आने से सरवर अली की दर्दनाक मौत हो गयी । ग्रामीणों ने बताया मृतक को कान से कम सुनाई देता था ।  युवक की ट्रेन के चपेट में आने का स्थल मेमो लोको पायलट विष्णु शरण ने पटरंगा स्टेशन अधीक्षक व कंट्रोल सहित आरपीएफ और जीआरपी को दी । शव दरियाबाद रेलवे सीमा में होने के कारण  कंट्रोल रूम से सूचना दरियाबाद के अधीक्षक विजय कुमार सिंह को मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी दरियाबाद  कोतवाली में दी । 

सूचना पर आनन-फानन में एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुँच गये शव को ट्रैक से हटवाया। ट्रैक पर शव होने के कारण ( 04348 दून एक्सप्रेस के खाली डिब्बे ले जाने वाली ट्रेन ) शव के निकट लगभग 1 घण्टा 15 मिनट  तक खड़ी रही । शव ट्रैक से हटने के बाद यह गाड़ी अयोध्या की तरफ रवाना हुई । इस दौरान दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर 157 16 डाउन  गरीब नवाज एक्सप्रेस दरियाबाद में लगभग 1घन्टा 17 मिनट  खड़ी रही। इस ट्रेंन को वंदे भारत के निकलने के बाद अयोध्या की तरफ रवाना किया गया । पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह ने बताया की कैफियत एक्सप्रेस से पतुलकी गाँव के निकट एक युवक की मौत की सूचना कंट्रोल से मिली थी ।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : मायावती का विपक्षी एकता को झटका, गठबंधन नहीं करेगी बसपा

संबंधित समाचार