Farrukhabad: चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर को बनाया निशाना, लाखों की नकदी समेत जेवरात चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद के नवाबगंज में कपड़ा व्यापारी के घर से लाखों की चोरी।

फर्रुखाबाद के नवाबगंज में चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाकर लाखों की नकदी जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना नवाबगंज क्षेत्र में मंगलवार की रात चोर कपड़ा व्यापारी के घर से लाखों की नकदी व सामान चोरी कर ले गये। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव सितबन पुर पिथू निवासी संदीप कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह हाल निवासी कस्बा नवाबगंज भावना रोड  कस्बे में कपड़े के रेडीमेड की दुकान किए हुए हैं। उनकी पत्नी रेनू देवी नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के गांव सलेमपुर ढूढे मई  में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं।

व्यापारी की ससुराल नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के गांव भाटासा में है। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक मंगलवार की बाजार बंदी होने के कारण वह अपनी पत्नी को उनके स्कूल छोड़ने गया था। स्कूल से मात्र 2 किलोमीटर दूर उसकीससुराल है। ससुराल से फोन आया ।

वह ससुराली जनों के कहने पर छुट्टी होने के बाद अपनी पत्नी को लेकर ससुराल  चला गया। रात को वह ससुराल में ही रुक गया। घर में ताला लगा हुआ था। तभी चोरों ने पीछे से खेतों की तरफ से एक पड़ोसी के पानी वाले पाइप लाइन का पाइप तोड़कर पीछे का गेट  तोड़ दिया। चोर अंदर घर में प्रवेश कर गए ।

चोरों ने उनके घर केअंदर के ताले तोड़कर घर में रखी अलमारी बक्से के ताले भी तोड़ डाले । घर में रखी एक चैन सोने की ,एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी पायल बच्चों के गले में पहनने की हाय तथा सोने की अंगूठी नाक की नथनी और ₹40000 नगद  चुरा ले गए।

सुबह पड़ोसी जागे तो उन्होंने पीड़ित का गेट खुला देखा ।और ताले टूटे पड़े देख इसकी सूचना फोन पर उसे दी।  सूचना पाकर वहअपनी पत्नी के साथ अपने घर पहुंचा । वहां घर का सामान सारा तहस-नहस देखकर चीखने चिल्लाने लगा।  उसने सूचना थाना पुलिस को दी ।थाना अध्यक्ष ने सूचना उच्चाधिकारियों तथा फॉरेंसिक टीम को दी।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने व्यापारी के घर की जांच पड़ताल कर नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर जल्द ही कार्रवाई कर खुलासा किया जाएगा। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज