Kanpur Dehat News : संदिग्ध हालत में किसान की मौत, चारपाई पर पड़ा मिला शव, नाक व मुंह से निकल रहा था खून

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में संदिग्ध हालत में किसान की मौत।

कानपुर देहात में संदिग्ध हालत में किसान की मौत हो गई। मृतक के नाक व मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

कानपुर देहात, अमृत विचार। मंगलपुर के हरपुरा गांव में वृद्ध किसान का शव खेत पर बने आवास के बाहर चारपाई पर मृत अवस्था में मिला। मृतक के नाक व मुंह से खून निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव हरपुरा निवासी सियाराम (70) मंगलवार की शाम खाना खाने के बाद गांव से दो सौ मीटर पर खेत में बने आवास के बाहर चारपाई पर सोने चले गए। बुधवार की सुबह पुत्र गोरेलाल कुशवाहा की पत्नी मिथलेश कुमारी खेत पर भैंस बांधने गई और उन्होंने ससुर को जगाया तो उनके नाक व मुंह से खून निकलता देखा शोर मचाया। जिसपर लोगों की भीड़ लग गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के पुत्र ने मंगलपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। वहीं फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कराए। मृतक के पुत्र गोरेलाल ने बताया कि पिता खेत में बने प्रधानमंत्री आवास में रहकर फसलों की रखवाली करते थे। मंगलपुर थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार