विपक्षी दलों के नए गठबंधन का नाम इंडिया रखने पर शख्स ने दिल्ली के थाने में की शिकायत, कहा- निजी फायदे के लिए...
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगुलरु में 26 दलों की हुई विपक्षी दलों की मीटिंग में कहा था कि हमारे गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस यानि इंडिया होगा। वहीं अब ये नाम रखने पर दिल्ली के बाराखंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें अवीनीश मिश्र नाम के शख्श ने विपक्ष की 26 पॉलिटिकल पार्टियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में कहा गया है कि इंडिया का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए नहीं किया जा सकता है। वहीं शिकायत में ये भी कहा है कि निजी फायदे के लिए इंडिया नाम रखा गया है, इससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं।
बता दें ये शिकायत 26 दलों पर हुई है जिनमें कांग्रेस, आप, जेडीयू, टीएमसी, डीएमके, राष्ट्रीय जनता दल, जेएमएम, शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी, समाजवादी पार्टी, आरएलडी, अपना दल (कमेरावादी), जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, सीपीआईएम, सीपीआई और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन है। वहीं इसके अलावा इसमें आरएसपी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, विदुथलाई चिरुथैगल काची, कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची, मणिथनेय मक्कल काची और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग सहित कई दल हैं।
ये भी पढे़ं- कर्नाटकः BJP और JD(S) ने संयुक्त रूप से दिया विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
