रायबरेली : आईजी ने थाने का किया निरीक्षण, एसपी को दिए निर्देश
रायबरेली, अमृत विचार। बुधवार को डीह थाना का आईजी लखनऊ तरुण गाबा ने निरीक्षण किया। इस दौरान पीस कमेटी की बैठक में लोगों को शांतिपूर्वक त्योहार मनाने को कहा। आईजी ने जनप्रतिनिधियों और मुहर्रम के जुलूस के आयोजकों के साथ बैठक कर हर विषय पर जानकारी की।
बुधवार को शाम चार बजे आईजी तरुण गाबा पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह के साथ डीह थाने पहुंचे। आईजी तरुण गाबा ने डीह थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी ने थाना में कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद मोहर्रम के त्यौहार को लेकर डीह, परशदेपुर व रोखा के जनप्रतिनिधियों व मोहर्रम जुलूस के आयोजकों के साथ बैठक कर त्योहार को सौहार्द व शांति के साथ मनाने की अपील की।
इस दौरान सीओ सलोन अमित सिंह, थानाध्यक्ष जेपी सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण रूप से मनाने को लेकर नगर पंचायत परशदेपुर, डीह व रोखा के जनप्रतिनिधियों व मोहर्रम जुलूस के आयोजकों के साथ बैठक की। जिसमें आईजी ने कहा कि आप लोग त्योहार परंपराओं के साथ मनाए। जब कभी कोई दाग लग जाता है तो हम लोगो की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हम वहां पर पुलिस पूरी व्यवस्था कराए की वहां पुनरावृत्ति न हो पर असली जिम्मेदारी आप लोगों की है। इस मौके पर विनोद कौशल ,वाहिद खान,सिद्धीक,लियाकत अली आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में पत्नी को फोन पर शौहर ने दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
