कानपुर: विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई की संपत्ति होगी जब्त

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो और तीन जुलाई की मध्य रात्रि हुए बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कुर्की के आदेश से डरे जयकांत बाजपेई के तीनों भाइयों ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर किया तो वहींं देर रात जयकांत की संपत्ति …

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो और तीन जुलाई की मध्य रात्रि हुए बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कुर्की के आदेश से डरे जयकांत बाजपेई के तीनों भाइयों ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर किया तो वहींं देर रात जयकांत की संपत्ति को जब्त करने के आदेश जिला मजिस्ट्रेट ने जारी कर दिये।

पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रीतिन्दर सिंह ने कहा कि जयकांत बाजपेई की 11 संपत्तियां को जब्त करने का आदेश दिया गया है। जयकांत  की गिरफ्तारी के बाद से लगातार पुलिस उसके जहां पुराने मामलों की जांच कर रही थी तो वहीं दबंगई के बल पर अर्जित की गई संपत्ति की भी जानकारी कर रही थी।

पुलिस ने जयकांत के ब्रह्मनगर के घर, फ्लैट, प्लॉट, चार लग्जरी कारें, बाइक समेत 11 संपत्तियों को जब्त करने की जिला मजिस्ट्रेट से सिफारिश की थी। जिस पर देर रात जिला मजिस्ट्रेट ने मोहर लगाते हुए जब्ती का आदेश जारी कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट,कानपुर नगर को एक रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी, जिस पर जिला मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर द्वारा जयकान्त बाजपेयी एवं उसके साथियों द्वारा अवैध साधनों द्वारा धन अर्जित कर चल-अचल सम्पत्ति को अटैच करने का आदेश कल देर रात पारित कर दिया।

गौरतलब है कि बिकरू कांड में आठ पुलिस वालों की हत्या करने के बाद मुख्य आरोपी विकास दुबे फरार हो गया था लेकिन कुछ दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मारा भी गया। इसी दौरान पुलिस के हाथ अपराधी विकास दुबे का खजांची जयकांत बाजपेई लगा। कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस को यह जानकारी हुई थी कि अपराधी विकास दुबे के फाइनेंस का सारा काम यही संचालित करता था और घटना की रात भी इसने विकास की मदद की थी।

संबंधित समाचार