विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.65 करोड़ के पार, 8.73 लाख से अधिक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नई दिल्ली।  विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 2.65 करोड़ से अधिक हो गयी है और इस महामारी की चपेट में आने से 8.73 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की …

वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नई दिल्ली।  विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 2.65 करोड़ से अधिक हो गयी है और इस महामारी की चपेट में आने से 8.73 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 26,521,304 लोग संक्रमित हुए हैं और 8,73,260 लोगों की मौत हुई है।
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 61 लाख को पार कर 6199998 पर पहुंच गयी है और अब तक 187,750 लोगों की जान जा चुकी है।

 

संबंधित समाचार