बरेली: गंदगी से 300 बेड अस्पताल बीमार, सफाईकर्मी काट रहे मौज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल में सफाई व्यवस्था बदहाल है। शौचालयों में भीषण गंदगी है। कुछ टंकियां खराब हैं तो कुछ से पानी रिस रहा है। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, मगर सफाईकर्मी मौज काट रहे हैं।

कई बार मरीज कर्मचारियों से शिकायत कर चुके हैं, मगर अभी तक जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है, जबकि अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बड़ी संख्या में सफाईकर्मी तैनात हैं। कुछ समय पहले अस्पताल के प्रशासनिक भवन में सीएचओ यानी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों की बैठक हुई थी। इस दौरान जलपान की व्यवस्था की गई थी। सभी ने भोजन किया और प्लेटों को कूड़ादान में न डालकर परिसर में ही फेंक दिया। प्लेटों में बचा खाना सड़ चुका है, जिससे दुर्गंध उठ रही है, मगर इन्हें उठाया नहीं गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: चेन स्नेचिंग की घटना में पकड़े गए युवक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

 

 

संबंधित समाचार