मुरादाबाद: विवाहिता को दहेज की खातिर घर से निकाला
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को कार व दो लाख की रकम न लाने पर पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित विवाहिता ने एसपी सिटी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने महिला थाना पुलिस को आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को कार व दो लाख की रकम न लाने पर पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित विवाहिता ने एसपी सिटी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने महिला थाना पुलिस को आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए है।
थाना मझोला क्षेत्र के मझोली की रहने वाले विवाहिता ने एसपी सिटी को दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि लगभग तीन साल पहने उसकी शादी जनपद संभल के थाना नखासा क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी भुवनेश उर्फ प्रिंस कुमार से हुई थी। शादी के समय विवाहिता के मायके वालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। लेकिन उसका पति व ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे।
बाद में पति व ससुराल वाले दहेज में एक कार व दो लाख की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग से की। जहां से पुलिस लाइन स्थित नारी उत्थान केंद्र पर जांच के आदेश दिए गए। इसके बाद नारी उत्थान केंद्र में दोनों पक्षों में समझौता करा कर विवाहिता को उसके पति के साथ भेज दिया।
आरोप है कि बीती 29 अगस्त को एक फिर पति व ससुराल वालों ने दो लाख व कार की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की और दोबारा आने पर जलाकर मार देने की बात कहा कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी सिटी ने महिला थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए है।
