मुरादाबाद: तीन तलाक पीड़िता के साथ मारपीट, तीन पर मुकदमा
मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस लाइन के नारी उत्थान केंद्र के बाहर काउंसलिंग पर आई तीन तलाक पीड़िता के साथ मारपीट की गई। इतना हीं नहीं जबरदस्त तीन तलाक की शिकायत पर समझौता करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब थाना नागफनी पुलिस ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस लाइन के नारी उत्थान केंद्र के बाहर काउंसलिंग पर आई तीन तलाक पीड़िता के साथ मारपीट की गई। इतना हीं नहीं जबरदस्त तीन तलाक की शिकायत पर समझौता करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब थाना नागफनी पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश करना शुरू कर दी है।
तीन तलाक का शिकार हुई पीड़ित महिला नागफनी थाना क्षेत्र के दौलत बाग की रहने वाली है। चार साल पहले उसकी शादी घुइयां बाग निवासी मोहम्मद शकील के साथ हुई थी। शादी के बाद पीड़िता के एक बेटा पैदा हुआ। इसके बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग शुरू कर दी गई।
मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार डिमांड को पूरा भी कर दिया। इसके बाद भी उनकी डिमांड कम नहीं हुई। पति व ससुराल वाले ने उसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं किया। आखिरकार पीड़िता को तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता बच्चे के साथ मायके में जीवन यापन कर रही है।
एसएसपी से शिकायत करने पर पुलिस लाइन स्थित नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग चली। इसी बीच पति, जेठ व बहनोई द्वारा जबरदस्ती शिकायत पर समझौता करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर मारपीट की। एसएसपी के आदेश पर नागफनी थाना पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
