रामपुर : नील गाय से टकराई बाइक, हादसे में एक युवक की मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मसवासी/अमृत विचार। कालाढूंगी से वेल्डिंग की दुकान बंद करके घर लौट रहे बाइक सवार युवक नील गाय से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

स्वार थाना क्षेत्र के दूंदावाला निवासी 20 वर्षीय जमशेद अहमद कालाढूंगी में वेल्डिंग की दुकान है। रोजाना की तरह वह गुरुवार शाम को दुकान बंद करके साथी के साथ  घर लौट रहा था कि बाजपुर थाना क्षेत्र के गडप्पू नदी के निकट बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में अहमद की मौके पर मौत हो गई।

बाइक के पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन समेत रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। उसके शव को  उठाकर घर ले आए। जहां उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : प्रेमी पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, सड़क किनारे मिला था युवती का शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव