Auraiya News: आशिक मिजाज कोटेदार के चेहरे पर पोती कालिख, पहनाई जूतों की माला, फिर महिला ने चप्पल से की पिटाई
औरैया में आशिक मिजाज कोटेदार की महिला की ने की पिटाई।
औरैया में आशिक मिजाज कोटेदार की महिला ने चेहरे पर कालिख पोतने के बाद जूतों की माला पहनाई। इसके बाद चप्पलों से पिटाई कर दी।
औरैया, अमृत विचार। औरैया में आशिक मिजाज कोटेदार की महिला ने चेहरे पर कालिख पोतने के बाद जूतों की माला पहनाई। इसके बाद चप्पल से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने कोटेदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर अर्धनग्न अवस्था में पूरे में गांव में भी घुमाया।
चर्चा हो रही है कि लोग कानून पर विश्वास न करके खुद ही सजा दे रहे है। हालांकि महिला द्वारा पिटाई का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पूरा मामला अयाना थानाक्षेत्र के दासपुर गांव का बताया जा रहा है।
