मौसम विज्ञान ने जताया भारी बारिश और तूफान आने का अनुमान, चीन में फिर जारी हुआ ब्लू अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन के मौसम विज्ञान ने शुक्रवार को यहां फिर से भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ब्लू अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने बताया कि आज दोपहर करीब दो बजे से शनिवार करीब दो बजे तक मंगोलिया के आंतिरिक हिस्सों, लियाओनिंग, हेबेई, बीजिंग, तियानजिन, शेडोंग, अनहुई, हुबेई, हुनान, जियांग्शी, सिचुआन और युन्नान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश या तूफान आने का अनुमान जताया गया है। 

उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसमें प्रति घंटे 30 मिमी से 60 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, तेज रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं। मौसम अधिकारियों ने स्थानीय सरकारों और निवासियों को उचित सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

इसके अलावा, विद्यालयों और किंडरगार्टन को विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, जबकि सड़क पर जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण ड्राइवरों को सतर्क और सावधानी से वाहनों को चलाने की सलाह दी गयी है। चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है। जिसमें लाल सबसे गंभीर चेतावनी का प्रतिनिधित्व करता है, उसके बाद नारंगी, पीला और नीला होता है। 

ये भी पढ़ें:- UK: ब्रिटेन के लीड्स में मिले सिखों के पवित्र ग्रंथ के क्षतिग्रस्त हिस्से, ब्रिटेन पुलिस ने की जांच शुरू

संबंधित समाचार