बरेली: रोडवेज के तीन कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
बरेली,अमृत विचार। रोडवेज के तीन कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों के मिलते ही रोडवेज कर्मियों में दहशत का माहौल बन गया है। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। पुराने बस अड्डे पर कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कैम्प लगाया गया। रुहेलखंड और बरेली डिपो के कुल 50 कर्मचारियों …
बरेली,अमृत विचार। रोडवेज के तीन कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों के मिलते ही रोडवेज कर्मियों में दहशत का माहौल बन गया है। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। पुराने बस अड्डे पर कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कैम्प लगाया गया। रुहेलखंड और बरेली डिपो के कुल 50 कर्मचारियों का रेपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई गई, जिसमें तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इसमे एक महिला लिपिक, एक गार्ड, और एक परिचालक शामिल है।
