Hamirpur News : गुम हुए 501 मोबाइल संबंधित मालिकों को पुलिस ने सौंपे, जनपद व गैर जनपद से किए बरामद
हमीरपुर में गुम हुए 501 मोबाइल संबंधित मालिकों को पुलिस ने सौंपे।
हमीरपुर में गुम हुए 501 मोबाइल संबंधित मालिकों को पुलिस ने सौंपे। यह मोबाइल जनपद के अलावा गैर जनपदों व अन्य राज्यों से बरामद करने के बाद पुलिस ने संबंधित मोबाइल मालिकों के सुपुर्द कर दिए।
हमीरपुर, अमृत विचार। जिले में पुलिस ने करीब एक करोड़ एक लाख की कीमत के गुम हुए 501 मोबाइल बरामद किए हैं। यह मोबाइल जनपद के अलावा गैर जनपदों व अन्य राज्यों से बरामद करने के बाद पुलिस ने संबंधित मोबाइल मालिकों के सुपुर्द कर दिए।
पुलिस अधीक्षक डा.दीक्षा शर्मा के निर्देशन में मोबाइल गुमशुदगी से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर सर्विलांस टीम ने अथक प्रयास कर मोबाइल बरामद किए हैं। शुक्रवार को एसपी ने संबंधित मोबाइल मालिकों को उनके सुपुर्द कर दिया।
बताया कि जनपद, गैर जनपद एवं अन्य राज्यों से 501 अदद मोबाइल कीमत करीब एक करोड़ 12 लाख 200 रुपये है। इनमें शहर कोतवाली के 125, थाना ललपुरा के 11, थाना कुरारा के 42, सुमेरपुर के 114, मौदहा के 90, सिसोलर के आठ, बिंवार के 125, राठ के 47, मुस्करा के 12, मझगवां के तीन, जरिया के 10, जलालपुर के सात व थाना चिकासी क्षेत्र से संबंधित तीन मोबाइल हैं।
मोबाइल बरामदगी में सर्विलांस प्रभारी .उप निरीक्षक आनन्द कुमार साहू, के साथ कास्टेबल रवि कुमार पटेल, गजेन्द्र सिंह यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता व अतुल तिवारी रहे।
