Etawah News : घर से गायब था यवक, पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों में मची चीख-पुकार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में पेड़ से युवक का शव लटका मिला।

इटावा में घर से गायब युवक का पेड़ पर शव लटका मिला। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

इटावा, अमृत विचार। लवेदी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बहादुरपुर घार में बीती रात घर से गायब हुए एक युवक का शव सुबह एक नीम के पेड की टहनी में लटका मिला। परिजनों ने रात भर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। मृतक की पत्नी व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
  
 इस सम्बंध में ग्राम बहादुरपुर घार निवासी मायाराम ने बताया कि उसका 35 वर्षीय पुत्र जगत सिंह गुरुवार की शाम को अचानक घर से लापता हो गया तो उसकी पत्नी प्रिया व वेटी छवि ने बताया तो परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन चिंडौली व गाँव के विजलीघर सहित पूरे गाँव में में की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

इसके बाद सुबह जब अन्य बेटे छोटे व नीरज अपनी गायों को चारा डालने व दूध निकालने को निकले तो देखा कि घर से 100 मीटर की दूरी पर एक नीम के पेड पर ऊपरी टहनी पर अपने भाई जगतसिंह को फांसी लगाकत लटका देखा। तो इसकी सूचना परिजनों को दी व थाना लवेदी पुलिस को दी।

जिस पर प्रभारी निरीक्षक लवेदी गणेश शंकर द्विवेदी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे व शव को पेड़ से उतारकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उन्होंने बताया कि उक्त मृतक जगत सिंह साइको का मरीज था जो कि परिजनों के मुताबिक पूर्व में भी इसी तरह की घटनाएं घटित कर चुका है।

संबंधित समाचार