बरेली: व्यस्त बाजार में चल रहीं कई दुकानें, नगर निगम के रिकॉर्ड में आवासीय श्रेणी में है दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोन- 2 में दर्जी चौक इलाके में कई आवासों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियां, अभिलेख में दर्ज नहीं

फोटो- टैक्स बिल।

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम क्षेत्र के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में कई ऐसे प्रतिष्ठान हैं, जो आवासीय श्रेणी में दर्ज हैं, इनमें आगे दुकान है तो पीछे मकान है। कई सालों से इनका टैक्स भी जमा नहीं हुआ है। ऐसा ही मामला दर्जी चौक का है।

दर्जी चौक के दो लोग शुक्रवार को नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे मगर उनके वीडियो कांफ्रेंस में होन की वजह से बिना मिले लौट गए। उनके पास जोन-2 के दर्जी चौक इलाके का बिल था। यह बिल आवासीय श्रेणी का था। बताया कि इस आवास के आगे स्टेशनरी की चार दुकानें चल रही हैं लेकिन निगम के अभिलेखों में आवासीय श्रेणी में दर्ज है।

उन्होंने बताया कि पिछली बार जब नगर निगम ने वसूली अभियान चलाया तो व्यावसायिक श्रेणी के बकायेदारों पर शिकंजा कसा गया। टैक्स ने देने वालों की दुकानें भी सील की गईं लेकिन आवासों में चल रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि इस आवास की आईडी से आठ अक्तूबर 2020 को 70 हजार रुपये टैक्स जमा किया गया। इसके बाद से काेई भी टैक्स जमा नहीं हुआ है। मौजूदा समय इस पर 3 लाख 36 हजार 172 रुपये का बकाया है। इसे व्यावसायिक संपत्ति में शामिल किया जाए तो यह बढ़कर दोगुने से ज्यादा हो जाएगा।

अफसरों के मुताबिक शहर के हर जोन में इस तरह की खामी सामने आ रही है। इसकी जांच कराई जा रही है, जो मामला सामने आता है उनकी जांच कर राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बुजुर्ग महिला को तमंचा दिखाकर धमका रहा सपा नेता, SSP से शिकायत

संबंधित समाचार